आओ चलो नहा लें...


सर्दियों में नहाने से पहले यह जरूर पढ़ लें - सभी लोगों को यह सूचना दी जाती है कि अभी जैसे कि ठंड बढ़ रही है, तो अब आप स्नान के निम्न प्रकार इस्तेमाल कर सकते हैं। अब कौवा स्नान हुआ पुराना, अपनाएं नई स्टाइल। तेवर वही अंदाज नया।

1. कंकड़ी स्नान - इस स्नान में पानी की बूंदों को अपने ऊपर छिड़कते हुए मुंह धोया जा सकता है।
2. नल नमस्कार स्नान - इसमें आप नल को नमस्ते कर लें। यह स्नान माना जाएगा।

3. जल स्मरण स्नान - यह उच्च कोटि का स्नान है। इसमें रजाई के अंदर रहते हुए पानी से नहाने को याद कर लीजिए। यह नहाना माना जाएगा।

4. अंतिम स्पर्शानुभूति स्नान - इस स्नान में नहाये हुए व्यक्ति को छूकर 'त्वं स्नानम्, मम् स्नानम्' कहने से स्नान माना जाएगा। 

5. दर्शनम स्नान- इसमें आप बाथरूम के आगे 15 सेकंड के लिए खड़े हो जाएं। वह भी स्नान की श्रेणी में ही आएगा।